वेलेंटाइन की जगह शहीदों को याद करें युवा : अमित
अमरशहीदभगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को फांसी की सजा सुनाए जाने वाले दिन 14 फरवरी को शिवसेना इन्कलाब का गठन किया गया। संस्था सदस्यों ने शहीदी चौक ढांगू में शहीद भगत की प्रतिमा को दूध से नहलाया। शहीदों को समर्पित हवन यज्ञ करवाया। संस्था के संस्थापक संगठन प्रमुख अमित अग्रवाल ने बताया कि 14 फरवरी के दिन अंग्रेजी हकुमत ने हमारे देश के इन्कलाबी शहीदों को फांसी की सजा सुनाई थी। उसी दिन को ध्यान में रखते हुए शिव सेना इन्कलाब ने अपनी इस इकाई का गठन किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को को वेलेंटाइन-डे छोड़ शहीदों को याद करना चाहिए। इस मौके पर राणा राजेश्वर, जनक राज, अश्विनी, गुरप्रीत रिक्की, विजय कुमार, अशोक कुमार, सनोदय राजिन्द्र कुमार उपस्थित थे।
शहीद भगत की प्रतिमा दूध से नहलाई।