वेलेंटाइन-डे पर हुड़दंग मचाने वालों पर भारी रहा पुलिस का खौफ
पठानकोट | रविवारको वेलेंटाइन-डे पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का खौफ भारी रहा। शहर में विभिन्न चौकों पर पुलिस तैनात होने से वेलेंटाइन-डे पर हुड़दंग मचाने वाले नहीं दिखे। हालांकि वेलेंटाइन-डे पर युवाओं ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। वहीं, शहर की फूलों की दुकान शोरूमों में वेलेंटाइन-डे पर अपने साथी को गिफ्ट देने वालों की भीड़ दिखाई दी और जमकर खरीददारी की गई। रविवार सुबह से ही जिला पुलिस ने टीम बनाकर सलारिया चौक, मिशन रोड, काली माता मंदिर रोड, रामलीला ग्राउंड के आसपास एरिया, ढांगू रोड, बाल्मीकि चौक, गांधी चौक, डाकखाना, मेन बाजार, शाहपुर रोड पर विभिन्न नाके लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।