पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो रिपेयर शाॅप से 25 हजार का सामान चोरी, कंप्लेंट

ऑटो रिपेयर शाॅप से 25 हजार का सामान चोरी, कंप्लेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवादादाता | पठानकोट

बुधवाररातचोरों ने डल्हौजी रोड स्थित ऑटो रिपेयर की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़ 25 हजार रुपए का स्पेयर पार्टस चुरा लिया। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ईश्वर नगर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि डल्हौजी रोड पर उनकी ऑटो मकैनिक की दुकान है। वीरवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का पिछला दरवाजा टूटा था।

उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और करीब 25 हजार का स्पेयरपार्टस गायब था। उन्होंने थाना डिवीजन नं. 1 में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। सुभाष ने बताया कि अक्टूबर 2015 में दिवाली से कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान पर चोरी हुई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को पकड़ने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर रात को इलाके में स्थाई तौर पर पुलिस तैनात की जाए तो चोरी की वारदातें रोकी जा सकती हैं।

सुभाष चंद्र का कहना है कि उसकी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है और पुलिस मार्केट में सुरक्षा बहाल नहीं कर पाई है।

खबरें और भी हैं...