पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘खास आदमी’ की कोठी में खुला \"आम\'कादफ्तर, रेंट ~1 महीना

‘खास आदमी’ की कोठी में खुला \"आम\'कादफ्तर, रेंट ~1 महीना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबमेंसत्ता में आने का ख्वाब देख रही आम आदमी पार्टी अपने राजनीतिक संसाधनों के लिए खास लोगों की शरण में है। पार्टी ने अपना सैली रोड का दफ्तर एक खास आदमी की कोठी में शिफ्ट किया है। तीन मंजिला पूरी कोठी आम आदमी पार्टी को महज एक रुपए महीना किराया पर दी गई है। इसे आप को राजनीतिक रूप से औब्लाइज करने के तौर पर देखा जा रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ दफ्तर का शुभारंभ किया।

बताया जा रहा है कि यह कोठी आप को नाममात्र किराए में औब्लाइज करने के तौर पर दी गई है। पाॅश एरिया में करोड़ों कीमत की इस कोठी का किराया 25 हजार रुपए महीने से कम नहीं लगता। हालांकि, आप के पदाधिकारी इस पर सफाई देते हैं कि कोठी खाली पड़ी थी, इसलिए महज एक रुपए महीने के रेंट पर दी गई है। इस संबंध में सुनील जोशी का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ था।

एक साल के लिए किया एग्रीमेंट

आप दावा करती रही है कि वह कांग्रेस और अकाली-भाजपा की वीआईपी कल्चर से अपने को दूर रखेगी तथा सत्ता में आने के लिए किसी प्रकार से धनकुबेरों की मदद नहीं लेगी। आप ने सैली रोड पर भाजपा सांसद विनोद खन्ना की कोठी के बगल वाली कोठी में वीरवार को जिला दफ्तर खोला है। यह कोठी इंडियन हेरिटेज स्कूल के मालिक तथा चिंतपूर्णी मेडिकल कालेज सोसाइटी के सचिव रहे सुनील जोशी के परिवार की बताई जाती है। जोशी के बेटे विक्रम जोशी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे तथा सुजानपुर के कांग्रेस टिकट के दावेदार भी थे।

सैली रोड स्थित कोठी, जिसमें आम आदमी पार्टी का दफ्तर खोला गया है।

^आम आदमी पार्टी के लोकसभा हल्का प्रभारी किशोर झा का कहना है कि हमने एक रुपए महीने के रेंट पर सुनील जोशी से एक साल के लिए एग्रीमेंट किया है और यहां पार्टी दफ्तर खोला है।

खबरें और भी हैं...