नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया अवेयर
शाहपुरकंडी स्कूल में लगाया नशाविरोधी सेमिनार
भास्करसंवाददाता | जुगियाल
सरकारीसीनियरसेकेंडरी स्कूल शाहपुरकंडी टाउन शिप में प्रिंसीपल सुखवंत कौर डा. संदीप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी शर्मा की अध्यक्षता में सेमिनार लगाया गया। इसमें विद्यािर्थयों को नशे के खिलाफ जागरुक किया। इस मौके पर डा. संदीप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी नारसी कालेज की छात्रा सुमेधा ने बताया कि नशा मानव जीवन के लिए अभिशाप है। नशे की लत वाला इंसान क्रोधित सुभाव वाला बन जाता है, जिससे समाज में अपराधिक वारदातों को इंजाम देने के कारण समाज में अपराध बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि सिगरेट, बीड़ी, गुटका, शराब अन्य नशे के सेवन से कैंसर रोग पैदा हो जाता है। उन्होंने चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर 1098 के बारे में भी छात्रों को जानकारी देते बताया कि भारत सरकार की ओर से यह नंबर विशेष तौर पर बच्चों की सहायता के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों पर किसी भी किस्म की कोई सामाजिक का घरेलू जुल्म होता है, तो इस नंबर को डायल कर सरकार की मदद ली जा सकती है। इस मौके पर राजेश शर्मा, अजीत कुमार, सुरेश सैनी, जोगिन्द्र पाल, सुनीता कुमार, सरोज, कुसुम, मनप्रीत, मोनिका अनुपमा आदि मौजूद थे।
पठानकोट | कांग्रेसकिसान और खेत मजदूर सैल के जिला चेयरमैन ठाकुर अमित सिंह मंटू ने वीरवार को हल्का सुजानपुर के दुनेरा धारकलां में नौजवानों के साथ बैठक की। इस बैठक में ठाकुर मंटू ने नौजवानों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वह नशों को भूलकर खेतीबाड़ी खेलों में रुचि रखें, ताकि उनका भविष्य सुनहरा हो। मंटू ने कहा की आज हमारे पंजाब के युवा नौजवान नशे की और बड़ी तीव्रता से बढ़ते जा रहे हैं। इस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर उनकी ओर से हलके के बच्चों के लिए खेल के मैदान बनाए जाएंगे, जिससे कि नौजवान नशों को त्याग कर खेलों की और अपना ध्यान केंद्रित करें। इस मौके पर राजू सरपंच, सखन, अब्बू, जतिंद्र आदि मौजूद थे।