भाजपा जिला एससी मोर्चा ने नवनियुक्त जिलाधीश को किया सम्मानित
पठानकोट | भाजपाजिला एससी मोर्चा एवं मेडिकल सैल के जिला महासचिव डाक्टर जेसी कुंडा एवं सहयोगियों के साथ नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि भाजपा एससी मोर्चा की ओर से जिले में कई प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं समाज सेवा के कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसमें लड़कियों की शादी पर उनका आर्थिक सहयोग करना, मेडिकल कैंप लगाना जैसे कार्य शामिल हैं। इस मौके तिलक राज शर्मा, विजय प्रभाकर, जगदीश लाल, कमल किशोर, जगजीत सिंह भी उपस्थित थे।