मनीषा मिस और दीक्षित मिस्टर सेंट थामस बने
सेंट थाॅमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस-टू के विद्यार्थियों को दी फेयरवेल
मिशनरोडस्थित सेंट थाॅमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्रिंसिपल मोहिनी अलबट के नेतृत्व में प्लस-वन के स्टूडेंट्स ने प्लस-टू के सीनियर विद्यार्थियों को फेयरवल पार्टी दी। इसमें पादरी जोर्ज मसीह विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जूनियर्स ने सीनियर्स को टाइटल दिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने माॅडलिंग कर खूब तालियां बटोरीं। सीनियर स्टूडेंट्स ने कहा कि वह स्कूल में बिताए पलों को कभी भुला नहीं सकते और स्कूल की यादें हमेशा दिलों में रहेंगी। इस दौरान दीक्षित मिस्टर सेंट थामस मनीषा मिस सेंट थामस चुनी गईं। इसके अलावा विषैली को मिस केशव को मिस्टर एलीगेंट से नवाजा गया। चुने गए स्टूडेंट्स को टाइटल देकर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल मोहिनी अलबट ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और जिंदगी में मेहनत कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर रूबीना जोर्ज, सरीन, मीनाक्षी, दीपाली, रमन स्टाफ मौजूद रहा।
सेंट थाॅमस सीसे स्कूल द्वारा प्लस-टू के स्टूडेंट की विदाई पार्टी कार्यक्रम में उपस्थित प्रिंसिपल अतिथिगण।