17 नए वार्डों में भी फुलटाइम सफाई कर्मी किए जाएं भर्ती
एनआरएमयू ने हड़ताल पर करवाया गुप्त मतदान
11 अप्रैल की प्रस्तावित हड़ताल पर जानी रेलकर्मियों की राय
भास्करसंवाददाता | पठानकोट
नेशनलज्वाइंटएक्शन कमेटी के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की निराशाजनक रिपोर्ट के विरोध और भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की लम्बित जायज मांगों को मानने के खिलाफ की जाने वाली हड़ताल के लिए मतदान किया गया।
नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन शाखा पठानकोट द्वारा शाखा अध्यक्ष कामरेड सुरिंद्र पाल, शाखा सचिव नरिंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कामरेड शिवदत्त, सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर सहायक मंडल अभियंता मंजीत सिंह खोसला द्वारा मतपेटियों को सील करके गुप्त मतदान शुरू किया गया। मतदान में महिला कर्मचारियों, युवा, हैंडीकैप तथा अन्य कर्मचारियों ने पूरा उत्साह दिखाया। इस मौके पर सचिव अश्विनी ने बताया कि 36 सूत्रीय मांगपत्र को मानना, सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट मजदूर विरोधी होना, आउटसोर्सिंग निगमीकरण, निजीकरण को बढ़ावा देना इत्यादि मांगों को लेकर केंद्रीय कर्मचारी 11-4-2016 को अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर त्रिभुवन, लखवीर, सुरेश, राजेश, परमजीत, नरिंद्र, दीपक, तरसेम, राज, पवन, रोहित, रजिंद्र, जसविंद्र, अशोक, नीलम, सुदर्शना, किरण मौजूद थे।
सिटी स्टेशन पर हड़ताल के पक्ष में वोटिंग करवाते एनआरएमयू सदस्य।
बैठक संबंधी जानकारी देते रमेश कटो अन्य। -भास्कर