सराफा बाजार की समस्याएं गिनाईं, शौचालय बनाने की मांग
पठानकोट | शहरके सराफा बाजार के प्रवक्ता रमन हांडा मेन बाजार के प्रवक्ता राजेश पुरी की अध्यक्षता में बैठक का अायोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के प्रधान भारत महाजन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पठानकोट जिला निगम बना, परन्तु शहरवासी अभी तक सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में एक शौचालय है, परंतु उसे साफ करने से उसे कोई भी इस्तेमाल नहीं करता है। इस कारण डाकखाना चौक के दुकानदारों को शौचालय जाने के लिए अपनी दुकानों को बंद करके बाजार से कहीं दूर जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि दुकानदारों की समस्या को जल्द हल किया जाए और दुकानदारों को शुलभ शौचालय बनाकर दिया जाए। इस मौके पर रितेश, राजीव, विजय, मनोज, अशोक वडैहरा, सोहन लाल, अजय, आशीष, सोनू, रोहित चौड़ा मौजूद थे।