श्री गुरु रविदास सभा पठानकोट 20 फरवरी को निकालेगी शोभायात्रा
पठानकोट | श्रीगुरु रविदास सभा पठानकोट की ओर से स्वामी जगत गिरी आश्रम से 20 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभा अध्यक्ष लाल चंद अंगुराला ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 11 बजे आश्रम से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, एमएलए पठानकोट अश्विनी शर्मा, भोआ विधायक सीमा कुमारी, एमएलए दीनानगर अरुणा चौधरी बतौर विशेष मेहमान उपस्थित होंगे। इसके अलावा पुरस्कार वितरण समारोह में डीसी पठानकोट अमित कुमार, निगम मेयर अनिल वासुदेवा एसके पुंज सहित बीडी धुप्पड़ पहुंचेगे। वहीं 22 फरवरी को श्री गुरु रविदास अमृतवाणी के पाठ का भोग सुबह 10 बजे, 11 बजे शबद कीर्तन और उसके बाद स्वामी गुरदीप गिरि महाराज प्रवचन करेंगे। इस दौरान अटूट लंगर मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।