पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पायलट स्कूल में कैंप लगा 600 बच्चों की आंखों का किया चैकअप

पायलट स्कूल में कैंप लगा 600 बच्चों की आंखों का किया चैकअप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | लायंसक्लब पठानकोट की ओर से पॉयलट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आई चैकअप कैंप प्रधान जीएस सेठी की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर जगदीप शर्मा ने स्कूल के लगभग 600 विद्यार्थियों की आंखों का मुफ्त चैकअप किया गया और मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। प्रधान जीएस सेठी ने बताया कि लायंस क्लब विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों के आयोजन द्वारा समाज में जहां जागरूकता फैलाने का कार्य करती है, साथ ही क्लब समाज भलाई के कार्य भी करती है। इस दौरान क्लब सदस्यों में पीआरओ संजीव, अवतार, विजय पासी, हरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह शिंगारी के अलावा स्कूली स्टाफ अमनदीप कौर, रजनी, पूजा, ललित, शिखा, बलजीत आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...