शुक्रवार तक खिलेगी धूप, शनि-रविवार को बारिश के आसार
पांचदिनसे लगातार धूप खिलने से दिन के समय मौसम में गर्माहट गई है, वहीं कड़ाके की सर्दी से भी निजात मिली है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले शुक्रवार तक धूप खिलने से दिन के समय अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस तक पहंुच जाएगा और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। शनिवार रविवार को मौसम खराब रहने से बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि एकदम बदल रहे मौसम में सेहत का ध्यान रखें और शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। इस मौसम में वायरल की संभावना ज्यादा रहती है।