पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म करे भारत: हिंदू सेना
जिसप्रकारपाकिस्तान सरकार पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के भारत द्वारा भेजे गए सबूतों को नहीं मान रही है, वैसे ही केंद्र सरकार को पाकिस्तान से तमाम व्यापारिक और अन्य रिश्ते पूरी तरह से खत्म कर देने चाहिए।
यह बात राष्ट्रीय हिंदू सेना रेलवे रोड यूनियन के सदस्यों ने रेलवे रोड पर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कही। हिंदू सेना के अध्यक्ष मोती महाजन यूनियन अध्यक्ष प्रवीण महाजन की अध्यक्षता में इस दौरान पाकिस्तान सरकार आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। मोती महाजन प्रवीण महाजन ने कहा कि डेविड हेडली के मुंबई कोर्ट में बयान के बाद साबित हो गया है कि लश्कर-ए-तोयबा और आईएसआई के बीच गहरी सांठगांठ है और मुंबई धमाके का मास्टर माइंड लश्कर-ए-तोयबा का प्रमुख हाफिज सईद है। इस मौके पर सतीश तुली, सोहन लाल, बिट्टू महाजन, सुखदयाल, लक्की कुमार, शाम लाल, अशोक कुमार, राजा कुमार, सोनू कुमार, बब्बू कुमार, राजेंद्र तुली, अनीश मौजूद रहे।
रेलवे रोड पर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय हिंदू सेना रेलवे रोड यूनियन के सदस्य।
भारत-पाक सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए
प्रदर्शनके दौरान मोती महाजन और प्रवीण महाजन ने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले ने भी लोगों को जकझोर दिया है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार से मांग की है कि भारत-पाक सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए और घुसपैठ रोकने के लिए सख्त नीित बनाई जाए। उन्हाेंने कहा कि बार्डर पर कई जगहों पर कंटीली तार सेफ नहीं है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।