मायके से 10 लाख लाने पर ससुरालियों ने की मारपीट, केस
आईएसआई एजेंट इरशाद को जेल और संदीप रिमांड पर
बीएससी फाइनल की छात्रा को भगा ले गया युवक, पुलिस से कंप्लेंट
एक्टिवा-ट्राले की टक्कर में नाना की मौत, दोहती की हालत गंभीर
सिविल अस्पताल में भर्ती महिला का आरोप
लमीनीकीएक महिला ने सास-ससुर पति पर दहेज प्रताड़ना को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल महिला नव्या निवासी लमीनी को अंदरूनी चोटें आने से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नव्या ने ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने की शिकायत थाना डिवीजन नं.1 में की है।
उसका कहना है कि उसकी 5 वर्ष पहले मोहल्ला घरथौली निवासी दिनेश कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले पति अक्सर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह पहले भी ससुराल पक्ष से दुखी होकर वुमेन सैल में शिकायत दे चुकी है।
वूमैन सैल गणमान्य लोगों के बीच कई बार उनका राजीनामा हुआ। नव्या का कहना है कि अब उसके ससुराल वाले मायके से 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे हैं और लाने पर उससे मारपीट करते हैं। नव्या के भाई रमन कुमार ने बताया कि शनिवार रात उन्हें मोहल्ला घरथौली से फोन आया कि उसकी बहन से ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। जब वह बहन के घर पहुंचे तो उनसे भी हाथापाई की गइर्। उन्होंने घायल बहन को ससुराल पक्ष के चुंगल से छुड़वा कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने एसएसपी आरके बख्शी से मांग इंसाफ मांगा है। उधर, थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है।
इरशाद के साथी संदीप को पेशी के लिए ले जाती पुलिस।
सिविल अस्पताल में भर्ती नव्या पुलिस के पास बयान दर्ज कराते हुए।
वही नकारात्मक खबरें, जो जानना जरूरी हैं।