वेटरनरी अस्पताल की 4 कनाल जमीन पर बनेगा निगम आॅफिस
एपीकेरोडस्थित वेटरनरी अस्पताल की जमीन पर नया नगर निगम कार्यालय बनाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए नगर निगम ने हाउस से प्रस्ताव पास कर सरकार को भेज दिया है।
निगम अधिकारी मेयर दावा करते हैं कि जल्द ही इस प्रपोजल पर सरकार की मुहर लग जाएगी और सरकार इसके लिए फंड भी जल्द जारी करेगी। मौजूदा समय में एपीके रोड पर चल रहे वेटरनरी अस्पताल की 4 कनाल जमीन है। जिसमें से 2 कनाल 18 मरले जमीन नगर निगम और 1 कनाल 2 मरले जमीन प्रोविशियल गवर्नमेंट की थी, जिसे वेटरनरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डीसी पठानकोट ने आपसी सहमति से एक्सचेंज किया था। एपीके रोड की जमीन के बदले निगम वेटरनरी विभाग को खड्डी पुल स्थित 4 कनाल जमीन पर अस्पताल के लिए बिल्डिंग बनाकर दी जाएबी। दोनों विभागों के एमओयू पर साइन कर सहमति जता दी है।
नीलाम होगा पुराना निगम आफिस
नगरनिगम ऑफिस नई जगह शिफ्ट हो जाने के बाद पुरानी बिल्डिंग को नीलाम की जाएगी। निगम ने इसका प्रपोजल भी निगम हाउस से पास करवाकर सरकार को भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक निगम पहले इसे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से इस बिल्डिंग की कीमत निर्धारित करवाएगा, फिर कॅमर्शियल रेट पर बिल्डिंग की खुली बोली करवाई जाएगी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जितनी कीमत नई बिल्डिंग में लगेगी, उतना ही पैसा पुरानी बिल्डिंग बेच कमा लिया जाएगा।
पार्किंग सुविधा नहीं, होती है दिक्कत
सरकारको भेजे प्रपोजल में निगम ने तर्क दिया कि मौजूदा निगम कार्यालय में पार्किंग की सुविधा नहीं है। पठानकोट नगर कौंसिल को निगम का दर्जा मिले 4 साल से अधिक समय बीत चुका है और इस दौरान निगम में वार्डों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई। इससे निगम में काम करवाने आने वाले लोगों की संख्या में लगभग 3 गुणा बढ़ोतरी हुई है। निगम में पार्किंग होने से निगम के बरामदे में ही लोग अपने वाहन पार्क करते हैं, जिससे मेन गेट ब्लॉक हो जाता है।
Ãनए बनने वाले नगर निगम के ऑफिस को अार्किटैक्ट से बनवाया जाएगा। बिल्डिंग में मल्टी काम्प्लेक्स की विशेषताएं होंगी। इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। उम्मीद है जल्द ही सरकार को भेजे प्रपोजल को मंजूरी मिल जाएगी। यह शहर के विकास की एक कड़ी होगी। अनिलवासुदेवा, मेयर, नगर निगम।
वेटरनरी अस्पताल की इस जमीन पर बनेगी निगम ऑफिस की बिल्डिंग।