वन रैंक-वन पैंशन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट गए पूर्व सैनिक
मांग पूरी होने तक कोर्ट केस और धरने साथ-साथ चलते रहेंगे : कर्नल सलारिया
भास्करसंवाददाता | पठानकोट
वनरैंकवन पैंशन मुद्दे पर पूर्व सैनिकों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। यह बात इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग एवं शहीद परिवार परिषद ने जिला प्रधान कर्नल सागर सिंह सलारिया ने शनिवार को बैठक के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि वन रैंक वन पैंशन के आंदोलन को वह लीग के बैनर तले लीड करते रहेंगे। सरकार ने जो वन रैंक वन पैंशन की अधिसूचना जारी की है, वह आधी अधूरी है। पूर्व सैनिकों की मांग के अनुसार पैंशन बढ़ोतरी हर साल होनी चाहिए। जबकि, सरकार 5 साल बाद बढ़ोतरी पर राजी हुई है। उनका कहना है कि यह फरमान पूर्व सैनिकों को कतई मंजूर नहीं। इस कारण दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रर्दशन जारी है। इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायलय का दरवाजा भी खटखटाया जा रहा है। धरने कोर्ट केस साथ-साथ चलेंगे। कर्नल सलारिया ने कहा कि ओआरओपी आंदोलन में उन्हें पठानकोट की रिटायर डिफेंस अफसर एसोसिएशन का सर्मथन भी हासिल है। बैठक में कर्नल डीसी शर्मा, कर्नल प्रताप जसरोटिया, कर्नल प्रेम, कर्नल प्रतिम सलारिया, सूबेदार मेजर अवतार, अमर नाथ गुप्ता, रथपाल सलारिया, जगत राम, अजित पाल, सरदार सिंह आदि थे।