वार्ड नंबर 42 के लोगों ने बनवाए आधार कार्ड
पठानकोट| शहरके वार्ड नंबर 42 के मोहल्ला म्यूनिसपल कलोनी स्थित राम लीला ग्राउंड में पार्षद नीलम उनके पति विशाल की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया। इसमें 160 के करीब लोगों के अधार कार्ड बनाए गए। पार्षद नीलम ने बताया कि विधायक अश्विनी शर्मा की ओर से उनके वार्ड मेें कैंप लगवाया गया है। इस अवसर पर पार्षद भगवती, सुरेश अरोड़ा, श्रवण सिंह, रवि, सुशील, प्रिंस, प्रवीण मौजूद रहे।