निर्माण मजदूरों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
आबादी जम्मू कलियारी के लोगों ने कौंसिल के खिलाफ की नारेबाजी
सुजानपुर में शिव सेना का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन
शिव सेना पंजाब ने फूंका केजरीवाल का पुतला
भास्कर संवाददाता | सुजानपुर
पंजाबनिर्माणमजदूर यूनियन की बैठक विवेकानंद पार्क सुजानपुर में अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सुजानपुर आसपास के गांवों के निर्माण मजदूरों ने भाग लिया। इस मौके पर निर्माण मजदूरों ने मांगों के हल होने के कारण पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव मास्टर सुभाष शर्मा कामरेड शिव कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से निर्माण मजदूरों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि लेबर विभाग की ओर से निमार्ण मजदूरों के रजिस्ट्रेशन बड़ी धीमी गति से की जा रही है, जिसके कारण कई निर्माण मजदूर निर्माण कानून के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य भर में इस कार्य में तेजी लाने के लिए यूनियन की ओर से सात मार्च का माझा जोन की विशाल रैली पठानकोट में की जाएगी, जिसमें काफी संख्या में निर्माण मजदूर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से सरकार पर मजदूरों की रजिस्ट्रेशन के कार्य को तेज करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की कापियां शीघ्र बनाई जाएं और पठानकोट जिले के अंदर सर्कल दफ्तर खोलकर लेबर अफसर की तैनाती की जाए। इस मौके पर मेवा सिंह, रजिन्द्र कुमार, अरुण कुमार, प्यारा सिंह, सांवर सिंह, रजिन्द्र, नरेश कुमार, ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार, ब्यास देव, बलवीर चंद, अवतार सिंह, ज्योति, रतनी, सुषमा, अमित, अजय, राजकुमारी, संतोष कुमारी, कमलेश, विमला, शकुंतला देवी आदि मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी के केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते शिव सेना के सदस्य।
पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्य सरकार के खिलाफ सुजानपुर में रोष जताते। -भास्कर
पाइप की लीकेज ठीक करवा दी है : रूप लाल
कौंसिलप्रधानरूप लाल से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि टैंपू स्टैंड के पास पाइप की लीकेज को ठीक करवा दिया गया है और वाल को भी ठीक करवा दिया है। इसके अलावा कौंसिल कर्मचारी आवादी की पाइपलाइन की जांच कर रहे हैं।
गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन करते आवादी जम्मू कलियारी के निवासी। -भास्कर