पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब स्टेट पेंशनर एसो. ने मांगों को लेकर की बैठक

पंजाब स्टेट पेंशनर एसो. ने मांगों को लेकर की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर | पंजाबस्टेट पेंशनर एसोसिएशन की बैैठक विवेकानंद हाई स्कूल सुजानपुर में जिला प्रधान रामदास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब प्रधान केवल सिंह जिला कन्वीनर सत्य प्रकाश उपस्थित हुए। इस मौके पर पंजाब प्रधान केवल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की कैश लैस सुविधा पेंशनरों कर्मचारियों के साथ मजाक है। पठानकोट जिला में इसके तहत केवल एक प्राइवेट अस्पताल दिया है, उस अस्पताल में भी इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि डीए की 23 महीने की बकाया राशि दी जाए। पेंशनरों का रिकार्ड स्थानीय बैंकों में भेजा जाए। इस मौके पर ब्लाक प्रधान बलदेव राज, कुलदीप महाजन, गोपाल दास, राजपाल, बालमुकंद, सुभाष चंद्र, रमेश शर्मा, खजान चंद, दास मल्ल, प्रकाश चंद, रघुवीर सिंह, बलदेव राज, सोम राज, शिव राम, राज कुमारी, कांता देवी, नरमोहन सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...