पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बटाला ने सैदीपुर को 1 0 से हरा जीता फाइनल मैच

बटाला ने सैदीपुर को 1-0 से हरा जीता फाइनल मैच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमानंद | हिन्दूसिख एकता क्लब की ओर से लदपालवां में करवाए जा रहे 20वें गुरु गोबिंद मेेमोरियल हाॅकी टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मैच खेले गए। इसमें प्रिंसिपल कपूर सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इसमें सुबह सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच बटाला स्पोर्ट्स क्लब 20 जैक रायफल पठानकोट की टीम के बीच खेला गया। इसमें बटाला स्पोर्ट्स क्लब ने 5-0 से जीत प्राप्त की, जबकि दूसरा मैच सैदीपुर स्पोर्ट्स क्लब मलिकपुर स्पोर्ट्स क्लब की टीम के बीच खेला गया। इसमें सैदीपुर की टीम ने यह मैच 6-1 से जीत लिया। फाइनल मैच बटाला स्पोर्ट्स क्लब सैदीपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें बटाला स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। इस अवसर पर बलजीत, गुरबख्श सिंह, वरिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, उत्तम सिंह, ठाकुर भरत सिंह, सुमीर सिंह, अमरजीत सिंह, हुकम सिंह, रमेश सिंह, नवजीत सिंह, कुलवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, राजवीर सिंह, मास्टर घनश्याम सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...