पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म जागरण समन्वय विभाग ने निकाली चेतना यात्रा

धर्म जागरण समन्वय विभाग ने निकाली चेतना यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कौलियां से गुरु नाभा दास जी को समर्पित सामाजिक यात्रा निकाली

भास्करसंवाददाता | पठानकोट

धर्मजागरणसमन्वय विभाग की ओर से खंड संयोजक मुन्नी लाल की अध्यक्षता में गांव कोलियां से श्री गुरु नाभा दास को समर्पित सामाजिक चेतना यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर हलका विधायक सीमा देवी विशेषातिथि के तौर पर जिला सहसंयोजक रिम्पी सूरी, विभाग संयोजक डॉ. अनिल महाजन, डॉ. जेसी कुंडा, सांस्कृतिक प्रमुख चरणजीव सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघ चालक शुभ शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बहादुर सिंह पहुंचे।

इस अवसर पर विभाग द्वारा निकाली सामाजिक चेतना रैली गांव कोलियां से आरंभ होकर विभिन्न गांवों से होती हुई माखनपुर में समाप्त हुई। इस अवसर पर सामाजिक चेतना यात्रा का विभिन्न गांव के ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक सीमा देवी ने कहा कि धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से नौजवानों को अपनी हिन्दू संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी नौजवानों को नशे की दलदल से निकालने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह नशे की दलदल से निकल अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। इस अवसर पर गांव कोलियां सरपंच रामपाल, डॉ. सोमराज, अश्वनी, योगेश, मनोहर लाल, पुरुषोत्तम भजूरा, बूटा राम, रविन्द्र सिंह, मदन वर्मा, जगदीश राज, राहुल इत्यादि उपस्थित थे।

सामाजिक चेतना यात्रा में मौजूद एमएलए सीमा कुमारी अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...