- Hindi News
- National
- सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर टेड्डी वेयर का कोर्स करने वालों को दिए सर्टिफिकेट
सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर टेड्डी वेयर का कोर्स करने वालों को दिए सर्टिफिकेट
पठानकोट | सुंदरनगरस्थित निर्मल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे सिलाई-कढ़ाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर टेड्डी वेयर का कोर्स पूरा करने वाली 11 युवतियों महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए। इसमें राहुल सैनी राजू मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संचालिका सुमन सैनी ने बताया कि सोसायटी द्वारा युवतियों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोर्स करवाए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं सीखकर घर बैठे ही खुद आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। इस मौके पर वाइस प्रेजीडेंट गोल्डी, जनरल सेक्रेटरी रेखा, कैशियर प्रेम, सुमन बाला, ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपक, सेक्रेटरी मीना कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।