वैदिक संस्कार वाटिका ने शहीदों को समर्पित हवन-यज्ञ करवाए
वैदिकसंस्कारवाटिका की ओर से आर्य गर्ल्स स्कूल में शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव के नाम की हवन यज्ञ में आहुतियां डाल श्रद्धांजलि दी। संस्थापक अशोक महाजन की अध्यक्षता में करवाए कार्यक्रम में प्रिंसिपल रामदत्त, वाइस प्रिंसिपल अंजू शर्मा, एचओडी इंग्लिश विनीता भी उपस्थित हुईं। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं, छात्रों को आचार्य सुनील शास्त्री फाउंडर मैंबर पंकज तुली की ओर से भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव के जीवन के पहलुओं से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर अनिल, रमेश, रघुनाथ, डा. सुधीर, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, एमसी जोशी आदि भी उपस्थित थे।