वेलेंटाइन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया खूनदान
भारतीयजनतायुवा मोर्चा जिला पठानकोट द्वारा वीर हकीकत राय और देवी सरस्वती को समर्पित रक्तदान कैंप में 22 यूनिट डोनेट किया गया। इसमें भाजयुमो जिला अध्यक्ष भंवरशील भाजपा मंडल के महासचिव विशाल शर्मा ने रक्तदान कर शुरुआत की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर पठानकोट में 22, बधानी में 18 तारागढ़ में 10 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने के पश्चात जिला अध्यक्ष भाजयुमो भंवरशील ने बताया कि युवा वर्ग वेलेंटाइन दिवस को सिर्फ एक रोमांस के रूप में देखते हैं, जबकि असल में यह त्याग का दिवस है, ताकि एक व्यक्ति दूसरे के प्रति कौन सा त्याग समर्पित करता है।
उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाने के लिए रक्तदान कर अनूठे तरीके से पहल की गई, ताकि युवा वर्ग इस दिवस को मानवता के प्रति समर्पण भावना से मनाएं। इस मौके पर विधायक अश्वनी शर्मा, नगर निगम मेयर अनिल वासुदेवा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल, महासचिव राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, पार्षद प्रवीण शर्मा पप्पी, नितिन महाजन लाडी, रामपाल विक्की, डा.संजय शर्मा, सचिव प्रभदीप शर्मा, परमजीत काला, प्रदीप रैणा, परवीन सिंह, मीरा देवी, पार्षद गणेश विक्की, एसएमओ डाॅ. भूपिंदर सिंह, बीटीओ सुरिंदर कुमार, राजविंद्र कौर, भगवंत सिंह, अशोक मेहता, पार्षद भगवती, विशाल शर्मा मौजूद थे। शिविर में विशेष सहयोग देने हेतु एसएमओ डा भूपिंदर सिंह ने मेघा, मनीषा सुनंदा को विशेष रूप से सहयोग देने हेतु सम्मानित किया गया।
विधायक और मेयर ने नहीं किया रक्तदान
सिविलअस्पतालमें विधायक अश्विनी शर्मा, नगर निगम मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा जिला प्रधान अनिल रामपाल समेत भाजपा के सीनियर कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट नहीं किया, जबकि भोआ हलका विधायक सीमा ने तारागढ़ के कैंप में ब्लड डोनेट किया।
ब्लड डोनेट कैंप में रक्तदान करते भंवरशील और साथ खड़े विधायक अश्विनी, मेयर वासुदेवा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल।
तारागढ़ सरकारी अस्पताल में खूनदान करते विधायक सीमा कुमारी अन्य।