फोर्थ क्लास कर्मचारी यूनियन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र
कहा-पार्टटाइम कर्मियों को पक्का कर 10 हजार रुपए किया जाए वेतन
भास्करसंवाददाता | पठानकोट
क्लासफोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन की ओर से जिला प्रधान मोती लाल के नेतृत्व में सदस्यों ने मांगों को लेकर विधायक अश्विनी शर्मा को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर मांगपत्र सौंपा।
यूनियन सदस्यों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में शिक्षा विभाग आयुर्वैदिक सेहत विभाग में काम कर रहे पार्टटाइम कर्मियों को 20-25 वर्ष काम करते हो गए हैं, उन्हें पक्का किया जाए, जो पार्टटाइम कर्मचारियों की आठवीं पास की योग्यता रखी है, उसे खत्म किया जाए, जिन पार्टटाइम कर्मियों की मौत हो गई है, उनके परिवारिक सदस्यों को नौकरी दी जाए, शिक्षा विभाग आयुर्वेदिक सेहत में बंद की गई भर्ती को बहाल किया जाए, महंगाई को देखते पार्टटाइम कर्मियों का वेतन 10 हजार रुपए किया जाए और ड्यूटी टाइम फिक्स किया जाए आदि शामिल है।
इस मौके पर जिला चेयरमैन सुषमा देवी, जिला जनरल सेक्रेटरी महिंगा राम, संदीप कुमार, अजय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।