पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने की रोष रैली

पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने की रोष रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबनिमार्णमजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर गांव भरियालाहड़ी में कामरेड सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में रोष रैली की। रोष रेली में धोबड़ा, शेरपुर, गिदड़पुर, गुरदासपुर भाईया, छन्नी, नंगल मान, रतनगढ़ और पठानचक्क आदि गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर कामरेड मास्टर सुभाष ने कहा कि पंजाब में काम कर रही निर्माण मजदूर यूनियन ने यह निर्णय लिया है कि पंजाब के तीन जोन माझा, दोआबा मालवा में रैलियां की जाएगी तथा मजदूरों को उनके हकों के प्रति जागरुक कर उनके हक दिलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माझा जोन की पहली रैली 7 मार्च को पठानकोट में की जाएगी। इसमें लगभग 25 से 30 हजार मजदूर शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग 15 लाख से भी ज्यादा मजदूर हैं। इनमें बहुत से मजदूरों को उनका लाभ नहीं मिल रहा। रैली को सफल बनाने के लिए उनकी ओर से गांव स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। इस अवसर पर सुरिन्द्र कुमार, राज कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार, अजय कुमार, अरुण, बलवीर चंद, हरबंस लाल, बलकार चंद, गुरदीप सिंह, देवराज, अश्विनी कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

तारागढ़ के गांव भरियालाहड़ी में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्य मांगों को लेकर रोष रैली करते। -भास्कर

खबरें और भी हैं...