पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकाली भाजपा गठबंधन सरकार की लोकविरोधी नीतियों की निंदा

अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की लोकविरोधी नीतियों की निंदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | कांग्रेसीवर्कराें की बैठक गांव झेल्ला आमदां शक्करगढ़ में भूपिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें एससी सैल के चेयरमैन प्रदेश कांग्रेस सचिव जोगिन्द्र पाल उपस्थित हुए। इस मौके पर जाेगिन्द्र पाल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की लोकविरोधी नीतियों से राज्य कर्ज के बोझ तले दब गया है तथा आए दिन किसी किसी विभाग के कर्मचारी वेतन महंगाई भत्ते की अदायगी होने के चलते सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं, विभिन्न प्रकार के टैक्स होने के चलते कोई भी उद्यमी राज्य में उद्योग लगाने को तैयार नहीं है, जिससे पढ़े लिखे युवक बेरोजगारी के दर्द से नशे की ओर आकर्षित हो रहें है, जिसको लेकर लोगों में रोष है। इस अवसर पर बोबी सैनी, तरसेम रतड़वां, परमिन्द्र सिंह, नरेश सैनी, रमन कुमार, बब्बू कुमार, प्रवीण सिंह, जोगिन्द्र पाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...