पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अबरोल नगर में बावा लाल दयाल का जन्मोत्सव मनाया

अबरोल नगर में बावा लाल दयाल का जन्मोत्सव मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | बाबालाल दयाल जी की 661वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को लाल द्वारा अबरोल नगर पठानकोट में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर से भारी संख्या में श्रद्घालुओं ने भाग लेकर बाबा लाल दयाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना करके श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर बाबा लाल दयाल की जयंती पर मंदिर प्रांगण में महिला श्रद्घालुओं की ओर से सत्संग किया। तत्पश्चात भजन गायक चंद्र एंड पार्टी की ओर से बाबा लाल दयाल जी के मधुर भजनों का गुणगान किया। वहीं, दीपक एंड पार्टी ने भजनों के दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत करते हुए गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थित श्रद्घालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...