समय पर पेंशन दे सरकार : नरेश
स्टेटपेंशनरज्वाइंट फ्रंट की बैठक सीनियर कन्वीनर नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की मांगों संबंधी विचार-विमर्श किया गया। फ्रंट की ओर से गठबंधन सरकार की लोक विरोधी नीतियों की निंदा की गई।
पंजाब प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारियों को सैलरी पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही हैं। पिछले दिनों पंजाब के उपमुख्यमंत्री ने हरिके पत्तन में बसें चलाने का एलान किया है, लेकिन पेंशनरों कर्मचारियों को पेंशन सैलरी नहीं दी जा रही। इस मौके पर रामदास, डा. लेखराज, डा. मदन लाल, प्रिंसिपल मंगल दास गुरदीप सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार की आर्थिक हालत ठीक है पर दूसरी तरफ खजाना दफ्तर में अगस्त महीने से सेवा मुक्त कर चुके कर्मचारियों के बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों पेंशनरों की डीए की 23 महीने का बकाया का भुगतान किया जाए। नए स्केल को लागू किया जाए। बेसिक पेंशन में डीए जमा करवा कर 20 प्रतिशत आंतरिक राहत दी जाए। मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी की जाए।
यहां सुखविंद्र शर्मा, चमन लाल गुप्ता, बखमु राम, महिंद्र पाल गुप्ता, बलराज, किशन, अशोक सैनी, जोगिन्द्र शर्मा, सविंद्र सलवान, आर नंदा, सुभाष शर्मा, ओमकार सिंह लाल सिंह मौजूद थे।