ट्रैफिक समस्या के हल को डीसी के समक्ष सुझाव रखेंगे व्यापारी : बावा
पठानकोट व्यापार मंडल ने समस्या संबंधी सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया तैयार
भास्करसंवाददाता | पठानकोट
पठानकोटव्यापारमंडल की ओर से फाउंडर एसएस बावा प्रधान अनिल महाजन के नेतृत्व में बैठक की गई। व्यापारियों ने शहर में ट्रैफिक समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रधान अनिल महाजन जनरल सेक्रेटरी मनिंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारियों ने एक मत तैयार किया है कि वह शहर की ट्रैफिक समस्या उसके हल संबंधी सुझाव नए आए डीसी अमित के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के साथ ही शहर की अन्य समस्याओं पर भी मौके पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था भी अहम मुद्दा है। नगर निगम बनने के बाद अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी बुरा हाल है।
शहर में समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव रखे जाएंगे। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी मनिंद्र सिंह, गुरदीप सिंह गुलाटी, सुनील, रोशन लाल खोसला, बाबी हांडा, सुरजीत सिंह, प्रदीप भाटिया, कैशियर नवीन मल्होत्रा, मनीष तुली, प्रदीप अग्रवाल, रूप लाल महाजन, राजीव सूरी, अजय सोनी आदि मौजूद रहे।