ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन को 1 लाख 48 हजार 710 रुपए का योगदान दिया
पठानकोट | सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल बेबी जोसफ की अध्यक्षता में ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल के चेयरमैन अशोक पावा एमडी मधु पावा ने बताया कि ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन ने कुछ दिन पहले बच्चों को कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए प्रेरित किया था। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हुए एक लाख 48 हजार 710 रुपए की राशि एकत्रित करके दी। ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन ने इसके लिए स्कूल चेयरमैन अशोक पावा, एमडी मधु पावा, प्रिंसिपल बेबी जोसफ, स्टाफ बच्चों का धन्यवाद किया और सबसे ज्यादा योगदान देने वाले छात्र हर्षलप्रीत, उतस्वी अभव को सम्मानित किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा योगदान देने वाले अध्यापकों का भी धन्यवाद किया।