पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटरी क्लब ग्रेटर ने प्राइमरी स्कूल लमीनी को दिए 20 डेस्क

रोटरी क्लब ग्रेटर ने प्राइमरी स्कूल लमीनी को दिए 20 डेस्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | रोटरीक्लब पठानकोट ग्रेटर की ओर से अध्यक्ष अशोक चोपड़ा के नेतृत्व में लमीनी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को बैठने हेतु डेस्क दिए गए। इसमें कोषाध्यक्ष रजनीश वर्मा, कार्तिक बड़ेहरा नीरज महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल के नन्हे बच्चों ने भ्रूण हत्या पर कटाक्ष करते हुए बेटी बचाओ अभियान को बढ़ाने का संदेश दिया। अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने जानकारी देते बताया कि स्कूल स्टाफ ने क्लब को बताया था कि सर्दियों के मौसम में विद्यार्थी टाट पर बैठने के लिए मजबूर हैं, इसलिए उनको बैठने के लिए डेस्क की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि क्लब ने स्कूल को 20 डेस्क उपलब्ध करवाए हैं, ताकि बच्चे इन पर बैठकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

खबरें और भी हैं...