सरकार की नीतियों से भ्रष्टाचार बढ़ा : सुखविंद्र
बेरोजगारलाइनमैनयूनियन जिले की मीटिंग जिला प्रधान सुखविंद्र सिंह सुखी के नेतृत्व में शिमला पहाड़ी पार्क में की गई। इसमें अकाली भाजपा सरकार की नीतियोंं की निंदा की गई। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार की नीतियो के कारण भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी सिस्टम को लागू कर घटिया काम करवाकर करोड़ों की लूट मचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पटियाला पावरकाॅम के हेड आफिस के सामने भूख हड़ताल कर पक्का मोर्चा पर 37 दिन हो गए तथा इसमें छोटे बच्चे ठंड होने से बीमार हो रहे हैं, परंतु पंजाब सरकार पावरकाॅम को फर्क नहीं पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले 5000 हजार लाइनमैनों को पक्का करने के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन 1000 लाइनमैन को भर्ती किया गया। 4000 लाइनमैन को सड़कों पर धक्के खाने के लिए छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को उमुख्यमंत्री सुखवीर बादल से बेरोजगार लाइनमैनों को पक्का करवाने के लिए मीटिंग की जाएगी।
उन्होंने मांग की कि 4000 लाइनमैनों को जल्द पक्का किया जाए, नहीं तो संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर बोधराज, लखविंद्र सिंह, सुरेश कुमार, हरदीप, दिनेश्वर, संजीव, सुरिंद्र मौजूद थे।