ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए स्टूडेंट्स का ड्राइविंग टेस्ट लिया
पठानकोट | विद्याएजुकेशन सोसायटी की ओर से प्रधान विजय पासी के नेतृत्व में महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कू में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। ड्राइविंग टेस्ट लेने एमवीआई बलदेव सिंह रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान विजय पासी ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लगाए सेमिनार में उन छात्राओं का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया है, जिनके फार्म भरे जा चुके हैं। इसके अलावा जिन छात्राओं का लर्निंग लाइसेंस बन चुका है, उनके स्थायी लाइसेंस के लिए फार्म भरे गए। वहीं, जिनका लर्निंग भी नहीं बना है, उनके लर्निंग लाइसेंस के लिए फार्म भरे गए। इस मौके पर अवतार, अनुराग वाही, त्रिलोक त्रेहन के अलावा स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।