मोहल्ला नत्थू नगर में आउट रीच कैंप लगाकर 174 मरीजों का किया चेकअप
पठानकोट | सिविलअस्पताल द्वारा एसएमओ डा. भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में नत्थू नगर के शिव मंदिर में आउट रीच मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में 174 मरीजों का चेकअप किया गया। वहीं, करीब 76 मरीजों के टेस्ट भी किए गए। जानकारी देते एसएमओ ने बताया कि सेहत विभाग द्वारा स्लम एरिया में जाकर आउट रीच कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि जो लोग अस्पताल में आकर उपचार करवाने में असमर्थ हैं, उनको कैंप के माध्यम से उपचार दिया जा सके। वहीं, कैप के माध्यम से पिछड़े क्षेत्र के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि बीमारियों संबंधी जानकारियां रखें और अपने आप को स्वस्थ रखें। इस मौके पर डा. इंद्रराज, डाॅ. रजनी, डा. अंजना, डा. वंदना, डा. विनय, डा. राकेश सरपाल, दीपक, अनुपमा, अमन आदि मौजूद रहे।