मंदबुद्धि बच्चों के प्रति सहानुभूती और प्यार की भावना रखें लोग : महाजन
पठानकोट | पठानकोटग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट्स के चेयरमैन डा. सुभाष महाजन की अध्यक्षता में मंदबुद्धि बच्चों पर सेमिनार करवाया गया। इसमें एडवोकेट जगदीश राज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। जगमोहन महाजन एडवोकेट जगदीश राज ने काॅलेज के छात्रों को मंदबुद्धि बच्चों के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें इन बच्चों के साथ किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए,क्योंकि मंदबुद्धि बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह ही भगवान की देन होते हैं, हमें इनके प्रति सहानुभूति तथा प्यार की भावना रखनी चाहिए। इस दौरान कालेज के छात्रों ने संकल्प लिया कि वह भी मंदबुद्धि बच्चों के प्रति अपनी सहानुभूति रखेंगे। कार्यक्रम के अन्त में कालेज मैनेजमेंट ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।