पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुड्ढा नगर में रुकवाया गली का निर्माण

बुड्ढा नगर में रुकवाया गली का निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फरीदानगर

वार्डनंबर-49 के मोहल्ला बुड्ढा नगर में करवाए जा रहे गली के निर्माण कार्य में सही सामग्री का प्रयोग होने के विरोध में लोगों ने वार्ड पार्षद शालू रानी भट्टी के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।

पार्षद शालू भट्टी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय कटारूचक्क ने कहा कि उनके वार्ड के विकास के लिए पांच लाख 75 हजार रुपए की ग्रांट आई थी। इसमें बुड्ढा नगर की 20 फीट फुट गली बनाने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार की अोर से गली में बिना रेत क्रशर की भर्ती डाले ही टाइल लगाई जा रही हैं। इस कारण यह गली जल्द ही नीचे की तरफ बैठ जाएगी। ठेकेदार अपनी मर्जी से कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गली का निर्माण कार्य सही प्रकार से करवाया जाए। इस मौके पर सोहन लाल, रणजीत सिंह, रिंकी, सोहन लाल, सुभाष चन्द्र, त्रिलोक शर्मा आदि मौजूद थे।

नगर निगम पठानकोट के एक्सईन सतपाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में गया है। उनकी ओर से ठेकेदार का काम बंद करवा दिया गया है। जांच होने के बाद ही दोबारा काम शुरू किया जाएगा।

वार्ड नंबर 49 के मोहल्ला बुड्ढा नगर में रोष प्रदर्शन करते लोग।

खबरें और भी हैं...