पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीनों विधायकों की अवैध माइनिंग में हिस्सेदारी: झा

तीनों विधायकों की अवैध माइनिंग में हिस्सेदारी: झा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापठानकोट में सारी अवैध माइनिंग तीनों विधायकों के नाक के नीचे हो रही है। तीनों विधायकों की माइनिंग माफिया के साथ सेंटिंग है। उनकी बराबर की हिस्सेदारी है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के लोकसभा हलका आब्जर्वर किशोर झा ने सयाली रोड स्थित जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत दौरान लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे गुरदासपुर लोकसभा हलके में अगले 10 दिन में डोर-टू-डोर जाकर नए मोबाइल एप परिवार जोड़ो से लोगों को आप से जोड़ेगी।

झा और एडवोकेट कुलभूषण मन्हास ने कहा कि जिले में इतनी अवैध माइनिंग हो रही हो और तीनों विधायक चुप बैठे हैं। साफ है, उनकी बराबर की हिस्सेदारी है। प्रति सैंकड़ा 500 रुपए गुंडा टैक्स लिया जाता है। स्लिप के नाम पर लोडिंग पर्ची दी जाती है। यह ज्वलंत मुद्दा है। गरीब से लेकर अमीर तबके के लोग भी महंगी रेत-बजरी मिलने से परेशान हैं। एडवोकेट मिन्हास ने बताया कि जिले के गांव अनेर में 100 एकड़ से ज्यादा शामलाट जमीन को 25 से 30 फीट खोद दिया गया है। घरोट बैल्ट और हरियाल में सबसे ज्यादा माइनिंग माफिया सक्रिय है। यह नियमों के खिलाफ की जा रही माइनिंग का असर है कि जिले के डीप बोर सूख गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते आप के आब्जर्वल किशोर झा अन्य। -भास्कर

झा ने कहा कि नए एप द्वारा नए जुड़े परिवारों की जानकारी दिल्ली हाइकमान को जाएगी। रोजाना इस पर एनालिसिस किया जाएगा। इसके लिए हमारी टीमों के सदस्य लोगों को डोर-टू-डोर जाकर मिलेंगे और पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जिस ढंग से आम आदमी पार्टी में पंजाब में सदस्यता अभियान शुरू किया है और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी हैं, उससे साफ जाहिर है कि वर्ष 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनावों में पार्टी पंजाब में सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। पंजाब में अकाली, कांग्रेस, भाजपा सभी एक ही सिक्के दो पहलू हैं। पंजाब के लोगों ने इन सबको आजमा कर देख लिया है कि पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसलिए लोगों की घुटन दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने का मन बनाया है। झा ने कहा कि वो पिछले चार महीनों से पंजाब में घूम रहे हैं, पंजाब के लोगों का दर्द समझ रहे हैं और लोग उन्हें विश्वास दिला रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी को वोट डालकर आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनाएंगे। इस मौके पर आप पार्षद मीडिया इंचार्ज रोहित स्याल, जिला सचिव अरूण मेर, सर्कल इंचार्ज प्रेम चोपड़ा, हरजिन्द्र सिंह, राजकुमार राजू अन्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...