पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट में कल जवाब दाखिल करेगी पुलिस

हाईकोर्ट में कल जवाब दाखिल करेगी पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा सैक्स मूवी मामला

नरोटजैमल सिंह के डेरा निशान शाह के बाबा दर्शन लाल की सैक्स मूवी मामले में हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए पुलिस रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। माना जा रहा है कि जवाब में एसआईटी की जांच रिपोर्ट को पुलिस आधार बनाकर पेश करने में तैयारी हैं।

प्रदीप शर्मा, सन्नी महाजन, अनिल कुमार, अमित कुमार ने बाबा दर्शन लाल पर अननेचुरल सैक्स के आरोप लगाए थे जबकि बाबा ने युवकों पर धमकाकर जबरदस्ती मूवी बनाने के आरोप लगाए थे। चारों युवकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए थे। याचिका पर हाईकोर्ट ने पुलिस से 12 फरवरी को जवाब मांगा है। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर प्रदीप शर्मा, सन्नी महाजन, अनिल कुमार, अमित कुमार और अश्वनी तथा बाबा दर्शन लाल पर एक ही केस दर्ज किया है। जांच में पुलिस ने सीधे तौर पर युवकों के व्यस्क होने और साजिश रचकर वीडियो बनाने की बात कही है, जबकि मूवी बाबा की मर्जी से बनने से इंकार करते हुए उन्हें साजिश का शिकार बताकर बचाने की कोशिश की है। एसआईटी की रिपोर्ट को पुलिस आधार बनाकर हाईकोर्ट में पेश कर जवाब दाखिल कर सकती है।

खबरें और भी हैं...