पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरी बार जांच के लिए पहुंचे एनआईए चीफ

दूसरी बार जांच के लिए पहुंचे एनआईए चीफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरबेस पर आतंकी हमला

पठानकोटएयरबेस पर हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को जांच के लिए दूसरी बार एनआईए चीफ शरद कुमार पठानकोट पहुंचे। हमले के बाद इससे पहले भी एनआईए चीफ ने एक बार जांच की थी।

बुधवार को दिनभर एनआईए चीफ ने एयरबेस के अंदर रहकर मामले की जांच को गठित एनआईए टीमों के साथ मीटिंग की। अभी तक जुटाए सुबूतों पर उनके साथ चर्चा भी की। इसके अलावा एनआईए चीफ ने एयरबेस का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उनके कल भी पठानकोट में रहकर मामले की जांच पड़ताल करने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 2 जनवरी को आतंकी बार्डर क्रास कर आए थे। उनके जूतों के निशान सीमावर्ती इलाके में खेतों के बीच मिले हैं। एनआईए ने एसपी सलविंद्र सिंह, उनके कुक मदन गोपाल और दोस्त ज्वैलर राजेश से पूछताछ की है। वहीं आतंकी हमले में अंदर से मदद मिलने की आशंका के बाद एनआईए ने एयरबेस के अंदर आने जाने वाले 16 मजदूरों के घरों की तलाशी लेने के साथ उनके बैंक खातों और उनसे व्यक्तिगत पूछताछ भी की है। इसके अलावा 1 और 2 जनवरी को पठानकोट इलाके में होने वाली मोबाइल कॉल की डिटेल को भी खंगालकर देखा है। उन सभी सुबूतों पर चर्चा के लिए एनआईए चीफ शरद कुमार दोपहर 2 बजे दिल्ली से विशेष विमान से पठानकोट एयरबेस पहुंचे। यहां पर उन्होंने जांच कर रहे एनआईए के आईजी रैंक के अधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग के बाद उन्होंने एयरबेस का हवाई सर्वेक्षण कर भीतर घुसने की संभावनाओं पर चर्चा की है। कल भी एनआईए चीफ पठानकोट में एयरफोर्स और पुलिस के लोकल अधिकारियों के साथ जांच को लेकर चर्चा कर सकते हैं और उनके बार्डर पर एक बार फिर जाकर जांच करने की उम्मीद जताई जा रही है।

एनआई चीफ ने अधिकारियों से मीटिंग के बाद किया हवाई सर्वेक्षण भी किया।

खबरें और भी हैं...