शहीद मक्खन सिंह गर्ल्स स्कूल में बांटी साइकिल
पंजाबसरकारकी ओर से माई भागो योजना के तहत पंजाब के स्कूलों में छात्राओं को बांटी जा रही साइकिलों के अंतर्गत बुधवार को शहीद मक्खन सिंह सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी में छात्राओं को साइकिल बांटी गईं।समारोह में विधायक अश्वनी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूल की छात्रा अंजलि ने देश भक्ति के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
डीईओ सेकेंडरी पवन कुमार ने बताया कि ग्यारहवीं बाहरवीं कक्षा में पढ़ने वाली 830 छात्राओं को साइकलें बांटी जाएंगी। इस मौके पर डीईओ सेकेंडरी पवन कुमार, डीईओ प्राइमरी जरनैल सिंह, प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, महासचिव राकेश शर्मा, विशाल, विक्की रामपाल, विनय मोहन, नवनीत शर्मा, जोगिंदर पाल, राजेश्वर सलारिया आदि मौजूद रहे।
माई भागो योजना के तहत छात्राओं को साइकिल बांटते विधायक अश्विनी शर्मा और मौजूद स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य