पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

कार-बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| भदरोआमें कार बाइक की टक्कर में मां-बेटे समेत 3 लोग जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जख्मी हुए ऊषा देवी, बेटा आकाश भतीजा सुनील कुमार भोजपुर (हि.प्र.) के रहने वाले हैं। सुनील की टांग फ्रेक्चर हो गई है। वहीं ऊषा देवी के सिर आकाश के अधिक चोटें आने से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सुनील ने बताया कि वह नूरपुर में तहसील आफिस में सर्टिफिकेट बनाने जाना था। उसकी चाची ऊषा देवी ने लोदमा अपने घर जाना था। वह बाइक पर चाची उसके बेटे को लेकर जा रहा था। भदरोआ रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने सीधे बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे तीनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...