- Hindi News
- नॉमिनेशन वर्क पूरा, 364 कैंडीडेंट्स मैदान में
नॉमिनेशन वर्क पूरा, 364 कैंडीडेंट्स मैदान में
कांग्रेस के प्रदेश सचिव नितिन गए भाजपा में, वार्ड 6 से लड़ेंगे चुनाव
नगरनिगमचुनावों के लिए कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और इंडिपेंडेंट समेत 307 लोगों ने नाॅमिनेशन दाखिल किया। दो दिनों में नामांकन वालों की संख्या 364 हो गई। बुधवार को भाजपा से मंडल प्रधान अनिल रामपाल, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, राकेश औल, नितिन महाजन, प्रबोध चंद तथा कांग्रेस से गोपाल महाजन समेत प्रमुख लीडरों ने नामांकन दाखिल किए। विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता एसडीएम दफ्तर, पीडब्लूडी आफिस शिमला पहाड़ी तथा बिजली बोर्ड आफिस तक रैलियों की शक्ल में ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। दिन भर तीनों दफ्तरों में नामिनेशन करने आए लोगों का तांता लगा रहा। भाजपा और कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने समर्थकों समेत परचा दाखिल किया।
भाजपाकेे मंडल प्रधान समेत कईयों ने भरे परचे
भाजपासे मंडल प्रधान अनिल रामपाल, चेयरमैन सतीश महाजन, नितिन महाजन, राकेश औल, रोहित पुरी, इंद्रजीत गुप्ता, नरिंद्र निंदो, विजय काटल, विजय चूनी, शमशेर ठाकुर, मीनू कुमारी, रमेश शर्मा, चेकचंद सैनी, प्रबोध चंद भडोली, प्रबीन शर्मा पप्पी सतपाल खुल्लर ने परचा दाखिल किया।
कांग्रेसकेे रोहित, गोपाल सहित कई उतरे मैदान में
कांग्रेससे रोहित स्याल, राकेश बबली, गोपाल महाजन, पन्ना भाटिया, विनय शर्मा, विभूति शर्मा, रोहित कोहली, गणेश कुमार, अशोक मुन्ना, जुगल किशोर, अनिल शर्मा, सुरिंदर बिल्ला, शशि कोहली, कुंती देवी मामून, राज कुमार काका, अमित मिट्ठू ने नाॅमिनेशन किया। वहीं, पवन देव मनहास, राजेश कुमार राजा ने भी आजाद कैंडीडेट के तौर पर नामांकन किया। बुधवार को वार्ड नं. 1 से 20 तक 126, वार्ड 21 से 35 तक 87 तथा वार्ड 36 से 50 तक 94 नाॅमिनेशन दाखिल किए गए।
13 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे : जिलाधीश
Ãडिप्टीकमिश्नर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि नाॅमिनेशन किए गए 364 फार्मों की जांच 12 फरवरी को की जाएगी तथा 13 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह अलाॅट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को निगम चुनाव के लिए मतदान होगा।
शिअद का समझौता नहीं, 17 कैंडीडेट्स ने भरे परचे
बुधवारतक भाजपा-अकाली गठबंधन के बीच सीटों के तालमेल को लेकर फैसला नहीं हो सका। अकाली दल के 17 कैंडीडेट्स ने नामांकन दाखिल कर दिया। अकाली लीडर मनप्रीत सिंह का कहना है कि वीरवार को भाजपा लीडरशिप के साथ बात संभव है। अकाली दल से वार्ड 1 से अविनाश, 2 से सुमन, 19 से किरन शर्मा, 20 से गोपाल सिंह, 21 मीनू, 25 से सुच्चा सिंह, 28 से बलदेवराज, 29 से मधुबाला, 30 से बलजिंदर कौर, 33 से मंजूबाला, 38 से सर्बजीत सिंह बेदी, 40 से अनु, 42 से गुलशन कौर घु्न्ना, 47 से वीना कुमारी, 49 से तरलोकचंद, 50 से चमन लाल ने नामांकन किया।
पठानकोट| कांग्रेसके प्रदेश सचिव नितिन महाजन लाडी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। विधायक अश्वनी शर्मा ने नितिन के घर जाकर उन्हें भाजपा ज्वाईन कराई तथा वार्ड नं. 6 से भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिया। बाद में नितिन ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेशन फाइल किया। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में बुधवार को दिन भर अफरातफरी मची रही और पार्टी नामिनेशन के अंतिम दिन भी सभी कैंडीडेट्स घोषित नहीं कर सकी। नितिन के साथ पीसीसी कार्यकारिणी मेंबर भारत भूषण खुल्लर तथा पूर्व विधायक राम सिंह के पोतरे अमित ने भी कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल होने का ऐलान किय। कांग्रेस ने वार्ड 6 से पन्ना लाल भाटिया को टिकट दिया, इससे नितिन नाराज थे। नितिन के भाजपा कैंंडीडेट बन जाने से वार्ड 6 का मुकाबला रोचक हो गया है। नितिन ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अश्वनी शर्मा ने इस मौके पर कहा कि इंदिरा कालोनी क्षेत्र में जंगलराज था। अब सभी मिलकर भाजपा कैंडीडेट को जिताएंगें। इस मौके पर राकेश शर्मा, कृष्ण महाजन, रतनचंद शर्मा समेत कई भाजपा लीडर मौजूद थे। (नामांकनकरने वाले अन्य कैंडीडेट्स की खबर पेज 2 पर)
कांग्रेस के गोपाल महाजन रोहित कोहली ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन नामांकन करने जाते हुए।
एसडीएम दफ्तर में नॉमिनेशन फाइल करने पहंुचे राकेश औल। फोटो : भास्कर
नामांकन दाखिल करते भाजपा नेता अनिल रामपाल, नितिन राकेश शर्मा।