पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस, भाजपा आैर अकाली प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

कांग्रेस, भाजपा आैर अकाली प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नं.38 से अकाली दल बादल की ओर से सर्वजीत सिंह वेदी ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरते समय वह काफी खुश दिखे। उनके समर्थकों ने उनका हौसला बढ़ाया।

वार्ड नं.15 से भाजपा केंडीडेंट के तौर पर रमेश शर्मा ने अपना नामांकन एक्सइएन नरेश निरगुन को सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में रमेश शर्मा के समर्थक उनके साथ थे। उन्होंने शर्मा की हौसलाफजाई की।

वार्ड नं.47 से चंचल कुमारी ने अपना नामाकंन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मौजूद पूर्व सरपंच अजय महाजन आैर वार्ड से अनेक समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने चंचल कुमारी की हौसलाफजाई की।

वार्ड नं.23 से ठाकुर शमशेर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जाकर पीडब्ल्यूडी आफिस में नामांकन भरा।

वार्ड नं. 2 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बलविंद्र बिल्ला ने अपने समर्थकों के साथ जाकर नामांकन भरा।

वार्ड नं.13 से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर प्रवीन शर्मा पप्पी ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कोर्ट में नामांकन भरा।

वार्ड नं.15 से भाजपा के उम्मीदवार रमेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कोर्ट में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन भरने के अंतिम दिन शिवसेना पंजाब की तरफ से भी दो कैंडीडेट्स ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन भरा।

मामून से रूपेश डढवाल ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर एसडीएम कोर्ट में आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा।

वार्ड नं.42 से अकाली दल की ओर से नामांकन भरते हुए गुलशन कौर गुणा। उनके साथ मनप्रीत साहनी आैर अन्य।

वार्ड नं.41 से बीजेपी का िटकट मिलने पर सुरेश कुमार ने आजाद के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

पठानकोट | नगरनिगम चुनावों के लिए कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और इंडिपेंडेंट समेत 307 लोगों ने अंतिम दिन नामिनेशन दाखिल किया। दो दिनों में नामांकन करने वालों की संख्या 364 हो गई है। बुधवार को भाजपा से मंडल प्रधान अनिल रामपाल, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, राकेश औल, नितिन महाजन, प्रबोध चंद तथा कांग्रेस से गोपाल महाजन समेत प्रमुख लीडरों ने नामांकन दाखिल किए। विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता एसडीएम दफ्तर, पीडब्ल्यूडी आफिस शिमला पहाड़ी तथा बिजली बोर्ड आफिस में रैलियों की शक्ल में ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। दिन भर तीनों दफ्तरों में नामिनेशन करने आए लोगों का तांता लगा रहा।

सरना के वार्ड नं. 50 से सुरिंदर छिंदा आैर 48 नंबर से सोहन लाल, वार्ड नं.49 से शालू भट्टी ने अपना नामांकन भरा।

वार्ड नं.35 से भाजपा के उम्मीदवार इंद्रजीत गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ जाकर नामांकन भरा।

वार्ड नं.41 से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर टेक चंद सैनी ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नं.38 से अकाली दल बादल की तरफ से उम्मीदवार राजू महाजन ने समर्थकों के साथ जाकर अपना नामांकन भरा।

वार्ड नं.46 से बीजेपी के उम्मीदवार प्रबोध चंद्र ने लोगों के काफिले के साथ अपना नामांकन दर्ज करवाया।

विजय काटल ने लोगों के काफिले के साथ वार्ड नं.4 से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर एसडीएम कोर्ट में नामांकन भरा।