- Hindi News
- शिव सेना बाल ठाकरे ने की बैठक 16 को निकालेंगे 31वीं शोभायात्रा
शिव सेना बाल ठाकरे ने की बैठक 16 को निकालेंगे 31वीं शोभायात्रा
बुधवारकोशिव सेना बाल साहिब ठाकरे ने सीनियर नेता प्रदीप महाजन के नेतृत्व में ढांगू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक की। बैठक में पंजाब प्रधान योगराज शर्मा ने भी शिरकत की। प्रदीप महाजन ने कहा कि बैठक कर 31वीं शोभायात्रा निकालने संबंधी निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शोभायात्रा 16 फरवरी को शिव शेषनाग मंदिर, न्यू चक्की पुल से शुरू होगी, जिसमें विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से एसएसपी राकेश कौशल उपिस्थत होंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि हिन्दू संस्कृति की उन्नति तथा विकास के लिए 30 वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में राजनीतिक, सामाजिक धार्मिक संस्थाएं भाग लेंगी। इस अवसर पर जोगिन्द्रपाल, गुरप्रीत, कपिल, पुशपिन्द्र, मोहित, एसके शर्मा, संजीव, लवली आदि उपस्थित थे।
शिव सेना बाल साहिब ठाकरे के सदस्य शोभायात्रा संबंधी जानकारी देते हुए।