- Hindi News
- नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन का डीसी आिफस के बाहर प्रदर्शन
नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन का डीसी आिफस के बाहर प्रदर्शन
नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन पंजाब पठानकोट के सदस्य रेगुलर करने की मांग को लेकर रोष जताते।
रेगुलर करने की मांग को लेकर 14 को होशियारपुर 17 फरवरी को बठिंडा में करेंगे जोन स्तरीय प्रदर्शन
भास्करन्यूज | पठानकोट
एसएसए/रमसानॉनटीचिंग इम्प्लाइज यूनियन पंजाब पठानकोट इकाई ने रेगुलर करने की मांग को लेकर डीसी आफिस के सामने शिक्षा विभाग पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधान खुशहाल बहल ने बताया कि सरकार कॉलेजों में आने वाले स्टूडेंट्स से मोटी फीस वसूली जा रही है, लेकिन जब रोजगार की बात आती है, तो सरकार 5 से 10 हजार की सैलरी पर कान्ट्रैक्ट पर नौजवानों को नौकरी पर रखती है, जिसकी मिसाल सर्वशिक्षा अभियान रमसा नॉन टीचिंग कर्मचारी हैं। सरकार ने इन कर्मचारियों को 10 साल पहले ठेके पर रखा था, लेकिन अभी तक रेगुलर नहीं किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की पॉलिसी के तहत 3 साल ठेके पर काम करने के बाद उक्त कर्मचारियों को रैगुलर किया जाता है, परंतु यहां इसके विपरीत 10 साल बाद भी कर्मचारी कान्ट्रैक्ट बेस पर ही काम करने को विवश हैं।
उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को हुई बैठक में सीएम के मुख्य सचिव एसके संधू ने सभी कर्मचारियों को रेगुलर करने तथा एक अप्रैल, 2014 से दिए पे-स्केल में शोध करने के लिए शिक्षा विभाग को आदेश दिए थे, जिन्हें अभी तक इम्प्लीमेंट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 14 फरवरी को होशियारपुर 17 फरवरी को बठिंडा में जोन स्तरीय प्रदर्शन किए जाएंगे।