पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ की ऐतिहासिक जीत की खुशी में बांटे लड्‌डू

‘आप’ की ऐतिहासिक जीत की खुशी में बांटे लड्‌डू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाजोचक्क में ‘आप’कीजीत पर लड्डू बांट िवजय िचन्ह बनाते पार्टी वर्कर्ज।

सुजानपुर में आम आदमी पार्टी की जीत पर लड्डू बांटते हुए पार्टी कार्याकर्ता।

सुजानपुर, नाजोचक्क और

तारागढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं

ने मिठाई बांट दी बधाई

भास्करन्यूज | सुजानपुर (पठानकोट)/तारागढ़

दिल्लीविधानसभाचुनावों में आम आदमी पार्टी की एेतिहासिक जीत पर बुधवार को भी सुजानपुर, नाजोचक्क और तारागढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्‌डू बांट खुशी जताई। राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी को मिली इस जीत के चलते सुजानपुर के वार्ड नम्बर-14 खुशीपुर में लोगों की ओर से खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे गए। इस मौके पर सुजानपुर के हलका इंचार्ज प्रशोत्तम पप्पी भी उपस्थित हुए तथा आप कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत पर बधाई दी।

प्रशोत्तम पप्पी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप पार्टी की जीत आम आदमी की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में आप पार्टी की जीत हुई है, उसी प्रकार आने वाले चुनावों में देश भर में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जल्द वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा, ताकि आने वाले चुनावों में आप पार्टी एक वट वृक्ष की तरह मजबूत होकर समाने आए। इस मौके पर जरनल सचिव लवलीन कुमार, नरोत्तम सिंह, सुरिन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, छज्जू राम, कर्ण सिंह, पंकज कुमार, लेख राज, एंचल सिंह, दीपक सिंह, संदीप कुमार, डा. अशोक कुमार आदि मौजूद थे।इसी प्रकार नाजोचक्क गांव में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 20 किलो लड्‌डू बांट खुशी जताई। इस मौके पर रूपलाल शर्मा, ओम प्रकाश, सज्जू राम आिद मौजूद थे।

उधर, तारागढ़ में भी पार्टी कार्याकर्ताआंे ने लड्डू बांट ढोल की थाप पर भंगड़ा डाल खुशी मनाई। ब्लाक प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि पार्टी की भारी बहुमत से हुई जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस अवसर पर ओंकार नाथ, विनोद महाजन, पप्पू ठाकुर, मोनू सैनी, कुश शर्मा, मनोहर लाल, बिल्लू कुमार, शम्मी शर्मा, चंनद महाजन आदि मौजूद थे।