पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनंदवाहिनी ने जरूरतमंद कन्या

आनंदवाहिनी ने जरूरतमंद कन्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदवाहिनी ने जरूरतमंद कन्या

की शादी के लिए दिया सामान

पठानकोट| माॅडलटाउन स्थित आनंदवाहिनी पठानकोट शाखा ने जरूरतमंद लड़की की शादी हेतु जरूरी समान कपड़े, अलमारी, बर्तन आिद भेंट किए। संस्था की पंजाब अध्यक्ष सुनीता जंडियाल और शाखा अध्यक्ष कमल रंधावा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है, जिसके चलते उनकी संस्था की ओर से जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए जरूरी सामान दिया गया है। इस अवसर पर सुवर्षा, बिमला सैनी, संगीता, निर्मल, आरती, सुदेश, सरोज, नीलम, दीपिका, राज रैना, ऊषा, जतिन्द्र, पूनम आिद मौजूद थे।

रिटर्निंगअफसर ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा

धारीवाल| नगरकौंसिल चुनाव को शांतमय तरीके से कराने के लिए प्रशासन की तरफ से हर तरह के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। इसके लिए लोगों से भी अपील की गई है। यह विचार सहायक कमिशनर जनरल कम रिटर्निंग अफसर सौरव कुमार अरोड़ा ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर पेयजल, लाइट्स और अन्य जरूरतों का प्रंबध किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी हरजिंदर सिंह, एसएचओ धारीवाल बलजीत कौर, सुपरिेंटेंडेंट लाल चंद आदि मौजूद थे।