पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से हुई थी सुजानपुर की गर्भवती महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से हुई थी सुजानपुर की गर्भवती महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुरकेएक गांव की रहने वाली गर्भवती महिला की मौत स्वाइन फ्लू से ही हुई थी। इसकी पुष्टि हैल्थ डिपार्टमेंट द्वारा पीजीआई से आई रिपोर्ट से किया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. भूपिंद्र सिंह का कहना है कि महिला की स्वैप रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत को लेकर हैल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। बुधवार को सेहत विभाग की टीम ने मृतक महिला के परिजनों और आसपड़ोस के 7 लोगों को सिविल अस्पताल बुलाकर उनके एक्स-रे अन्य टेस्ट करवाए।

एसएमओ भूपिंद्र सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों आसपड़ोस में किए गए टेस्ट की रिपोर्ट ठीक पाई गई है। इसके बाद हैल्थ टीम ने सुजानपुर जाकर लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में अवेयर किया? उन्होंने लोगों से कहा कि स्वाइन फ्लू होने पर अगर शुरू में इसकी ट्रीटमेंट करवा लिया जाए तो यह जानलेवा नहीं बनता

सिविल अस्पताल में सुजानपुर के एक गांव के मोहल्ले के लोगों की टेस्ट रिपोर्ट ठीक आई है।