- Hindi News
- भाजी, हेल्मेट तां तुहाडी अपणी सेफ्टी वास्ते है
भाजी, हेल्मेट तां तुहाडी अपणी सेफ्टी वास्ते है
ओवरस्पीड से बचें और दूसरों को भी करते रहें अवेयर
पठानकोट|भाजी, हेल्मेटतां तुहाडी अपणी सेफ्टी वास्ते है, इन्हू पाण लेई कोई बहानेबाजी ना करो। ये बात गांधी चौक भगवती एकता क्लब और आसपास के दुकानदारों ने बुधवार को चौक पर चालकों को ट्रैफिक रूल्स बारे जागरुक करते हुए कही। टू-व्हीलर्स को राेकर क्लब मेंबर्स ने हेल्मेट के बिना ड्राइविंग करने की सलाह दी, वहीं फोर व्हीलर्स चालकों को भी सीट बेल्ट पहनकर ड्राइविंग करने के लिए कहा।
चालकों को अवेयर करते हुए जसविन्द्र अरोड़ा, निखिल महाजन, दीपक महाजन, हीरा लाल और प्रवेश महाजन ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि युवा चालक जल्दबाजी में ट्रैफिक के बीच वाहनों को निकालने की होड़ में रहते हैं, जिस कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। उन्होंने चालकों को ओवरस्पीड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी ट्रैफिक रूल्स बारे जागरुक करना चाहिए।
गांधी चौक में बिना हेल्मेट बाइक चालक को अवेयर करते हुए भगवती एकता क्लब सदस्य।